Wednesday 21st of October 2026 06:56:29 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jan 2024 4:58 PM |   575 views

रेलवे संपत्ति को चोरी करने वाले शातिर चोरों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

मऊ:- आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। बोरी से भरी लोहे के समान लेकर जा रहे दो व्यक्तियो को शक के आधार पर जब रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने रोका तो दोनों व्यक्ति शातिर चोर निकले।उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव सहायक उपनिरीक्षक शशि भूषण त्रिपाठी,कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/ मऊ,सहायक उप निरीक्षक हृदयानंद तिवारी/ रेलवे सुरक्षा बल चौकी/इन्दारा द्वारा अपराधिक गतिविधियों की पता राशि सुरागरसी के क्रम में मऊ तथा इन्दारा स्टेशन के बीच स्थित गेट संख्या 4 स्पेशल के पास ओएचई पोल संख्या 60/27 से ओएचई पोल संख्या 60/29 के मध्य दो व्यक्तियों को अपने अपने कंधे पर वजनी बोरी को ले जाते हुए, शक के आधार पर रोक कर पूछताछ किया गया

तो पहले ने अपना नाम -सलाउद्दीन पुत्र- अतीक अहमद निवासी ग्राम मल्दाहा थाना कोपागंज 24 वर्षीय तथा दूसरे ने अपना नाम – शहादत अली पुत्र- सरदार निवासी मुहल्ला बाग थाना कोपागंज 23 वर्षीय बताया।

उक्त दोनों के पास से अलग-अलग बोरी से क्रमशः सलाउद्दीन के पास ओएचई मास्ट से रेलवे ट्रैक में लगने वाला एक अदद ट्रैक्शन बौंड तथा 12 अदद पेंडाल क्लिप तथा दूसरे शहादत अली के पास से एक अदद ट्रेक्शन बौंड ओएचई मास्ट से रेलवे ट्रैक में लगने वाला,एवं 13 अदद पेन्डॉल क्लिप चोरी कर ले जाते हुए अवैध कब्जा में पाकर समय 13:05 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामद रेल सम्पत्ति की कीमत क्रमशः (400रू +1200रू = 1600रू एवं 400रू +1300रु= 1700 कुल=1600 रु+1700रु =3300रू है।उक्त के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ पर CR. no.1/24 U/S 3RP(UP)Act सरकार बनाम सलाउद्दीन आदि पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह/रेसुब पोस्ट/मऊ के द्वारा की जा रही है।

Facebook Comments