Wednesday 4th of November 2026 04:55:58 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2024 4:16 PM |   609 views

मेरे खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, हम उनके साजिशों को कुचलकर आगे बढ़ेंगे : हेमंत सोरेन

जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब सात घंटे की पूछताछ की. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने उनसे 50 सवाल पूछे| पूछताछ खत्म होने के बाद सीएम सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया| इस दौरान सोरेन ने कहा मेरे खिलाफ जाल बिछाया गया| विपक्ष मेरे खिलाफ साजिश रच रही है. हम उनके साजिशों को कुचलकर आगे बढ़ेंगे|

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि मेरे खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, हम उन साजिशों को टुकड़े-टुकड़े कर राज्य का विकास कर रहे हैं. अब उनके ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है| चिंता मत कीजिए| मैं आपका आभारी रहूंगा. मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहूंगा|

बता दें कि भूमि घोटाला मामले में ईडी ने शनिवार को उनसे 7 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. इस दौरान सवालों की लिस्ट लंबी थी| लेकिन उनसे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 50 सवाल पूछे. पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में अपने आवास के बाहर लोगों का अभिवादन किया. बता दें कि ईडी ने आठवीं बार सीएम सोरेन को समन भेजा था|

सात बार वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए. पूछताछ के दौरान सीएम आवास के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही| उनके कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन होता रहा| मजे की बात यह रही कि पूछताछ से पहले जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी सोरेन से मिलने के दौरान फूट फूट कर रोने लगे| इसके बाद सीएम ने हौसला बढ़ाते हुए कहा निपटकर आता हूं इंतजार करना|

Facebook Comments