Friday 24th of July 2026 01:11:15 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jan 2024 4:46 PM |   357 views

सरकार की नई गाइडलाइन से कोचिंग संस्थानों को लगेगा बड़ा झटका

जयपुर:केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें ऐसे कई आदेश हैं जो छात्रों के लिए बड़ी राहत का काम कर सकते हैं. न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2000 के तहत जारी हुई गाइडलाइन फॉर रजिस्ट्रेशन रेगुलेशन कोचिंग सेंटर 2024 के मुताबिक 16 की उम्र से कम के स्टूडेंट्स को कोचिंग में एडमिशन नहीं देने और कक्षा 10वीं के बाद ही छात्र कोचिंग में जा सकता है| कोचिंग संस्थानों के लिए आई इन गाइडलाइंस के बाद सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान को कोचिंग हब कोटा की हो रही है जहां माना जा रहा है कि इन गाइडलाइन से कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री को बड़ा झटका लग सकता है|

वहीं कोटा का जिक्र इसलिए भी कि यहां पूरे देश से कोचिंग करने के लिए छात्र पहुंचते हैं लेकिन आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट की संख्या भी कोटा में ही हैरान करने वाली है| ऐसे मेंबढ़ने आत्महत्या के मामलों को देखते हुए ही कोचिंग संस्थानों के लिए ये बंदिशें लगाई गई हैं| आइए समझते हैं कि कोटा में इन गाइडलाइंस का क्या फर्क देखने को मिल सकता है|

Facebook Comments