Saturday 28th of February 2026 04:40:31 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jan 2024 5:43 PM |   678 views

‘हम सब साथ -साथ’ और ‘हिंदुस्तानी भाषा अकादमी’ के सौजन्य से सजावटी कार्यक्रम आयोजित किया गया

ग्रेटर नोएडा (वेस्ट)- अजनारा ली गार्डेन सोसायटी में ‘हम सब साथ साथ’ और ‘हिंदुस्तानी भाषा अकादमी’ के सौजन्य से नये वर्ष के अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न सुंदर, सजावटी फ्लैट धारकों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 
सम्मानितों में अभिषेक/पारुल सक्सेना, प्रीति मिश्रा, रितु त्यागी, अवनीत बंसल, पूनम श्रीवास्तव, रीता अस्थाना, संजय सक्सेना/आयुषी सक्सेना, अरशद, मंजू पाण्डेय, दीपक राजवेदी/प्रेरणा राजवेदी, नीरज/कविता सिंघल, अजय तिवारी/आरती तिवारी आदि के नाम विशेष उल्लेखनीय रहे।
 
इस अवसर पर सुधाकर पाठक की अध्यक्षता और विपिन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में एक मनोरंजक काव्य संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों साहित्य चंचल, भावना तिवारी, तूलिका सेठ, नीलम गुप्ता, कविता सिंह, विनीता सिंह, गार्गी कौशिक और मुकेश श्रीवास्तव आदि ने सुंदर कविता पाठ कर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
 
कार्यकम का मनोरंजक संचालन किशोर श्रीवास्तव ने किया।
 
शशि श्रीवास्तव एवं केशव सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं  अमित त्यागी ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
कार्यक्रम संयोजन में अजनारा ली गार्डेन स्टेट मैनेजर उदित नारायण सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
 
Facebook Comments