Friday 23rd of October 2026 03:35:41 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2023 6:49 PM |   528 views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 के इतर इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज यानी COP28 के इतर इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की है| हमास के साथ युद्ध के बाद से यह पहली बार था जब प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात की| पीएम क्लाइमेट चेंज पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने दुबई पहुंचे थे. उन्होंने मुलाकात में टू-स्टेट फॉर्मूले पर जोर दिया| उन्होंने युद्धविराम का जिक्र तो नहीं किया लेकिन गाजा को लगातार मानवीय मदद भेजने की अपील की है|

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली राष्ट्रपति से मुलाकात में 7 अक्टूबर के हमले के बाद हुई हताहतों पर दुख जताया| साथ ही हमास द्वारा बंधकों की रिहाई जैसे कदम का स्वागत किया| हालांकि, बंधकों की रिहाई पर विराम लग गया है| युद्धविराम की समाप्ती के बाद से इजराइल फिर से गाजा पर बमबारी कर रहा है, जिसमें सैकड़ों जानें जा चुकी हैं. कुल 15000 से ज्यादा फिलिस्तीनी में मारे गए हैं, जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हैं|

यूनाइटेड नेशन के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस भी COP28 में पहुंचे थे, जहां उन्होंने इजराइल से युद्ध पर विराम लगाने की अपील की| इजराइली राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को गाजा के ताजा अपडेट के बारे में बताया. इजराइली दूतावास की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने इजराइली नागरिकों के मारे जाने पर दुख जाहिर की है|

इजराइल और हमास के बीच सात दिनों तक युद्धविराम लागू किया गया था. इस बीच हमास ने दर्जनों ने इजराइली-विदेशी नागरिकों को रिहा किया| इसके बदले इजराइल ने भी तीन गुना फिलिस्तीनी बंदियों को रिहाई दी|

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी और यूएन चीफ गुटेरेस ने दुबई में बातचीत की, लेकिन विशेष रूप से इजराइल हमास संघर्ष का जिक्र नहीं किया| विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने जलवायु कार्रवाई, जलवायु वित्त, प्रौद्योगिकी और संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय शासन और वित्तीय संस्थानों के सुधारों से संबंधित ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और चिंताओं पर विचारों बातचीत हुई|

Facebook Comments