Thursday 22nd of October 2026 09:16:35 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 May 2024 4:40 PM |   423 views

खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लांट पर छापा, प्लांट बंद कराया

मथुरा:-जांच बिना आंच के पूरी हो रही हैं। खाद्य विभाग की कार्यवाही में हर जगह गडबडी मिल रही है फिर भी जिम्मेदारों का दावा यही है कि सब सही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के निर्देशन में पानी गांव स्थित पनीर प्लांट ब्रज वृंदावन मिल्क प्रोड्यूसर प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्रवाई की गई। पनीर प्लांट का सघन निरीक्षण कर संदेह होने पर पनीर बनाने में प्रयुक्त होने वाले मिलावटी दूध, पनीर तथा परिसर में रखे हुए संदेहास्द खाद्य पदार्थ पामोलिन रिफाइंड का एक एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया तथा प्लांट में पाई गई।

अनियमितता को देखते हुए प्लांट को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही काफी मात्रा में दूषित मावा एवं खराब हो चुके घी को नष्ट कराया गया। किशोरपुरा वृंदावन स्थित जगन्नाथ पंसारी के खाद्य प्रतिष्ठान से निरीक्षण के उपरांत गोवर्धन ब्रांड के घी का एक नमूना संग्रहित किया गया।

पत्थर पुरा तांगा स्टैंड स्थित नागेश तिवारी के मिल्क प्रोडक्ट प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर मानक अनुसार लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान टीम में एसपी तिवारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा गजराज सिंह एस एस निरंजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी डेयरी तथा पनीर प्लांट संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि मिल्क प्रोडक्ट बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा कोई भी अप मिश्रक पदार्थ जैसे रिफाइंड आदि न रखें अन्यथा उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

-डॉ. गौरी शंकर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा

Facebook Comments