Wednesday 29th of April 2026 01:50:35 AM

Breaking News
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल में बड़ा वादा बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सुरक्षित |
  • स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल ,बोलीं -केजरीवाल ने मुझे  गुंडों से पिटवाया |
  • कल लखनऊ सुपर जायटस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2023 5:23 PM |   407 views

किसान ट्रेनिंग का आयोजन किया गया

देवरिया -आज प्रोजेक्ट सारथी लखनऊ के तत्वाधान में  कृषिका के कृषि विशेषज्ञों द्वारा  एक दिवसीय किसान ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत बखरा, बखरा खास, ब्लाक गौरी बाजार में प्रधान प्रतिनिधि राजेश राव के सौजन्य से हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषिका के प्रबंध निदेशक और प्रोजेक्ट सारथी के संयोजक अंशुमाली द्विवेदी थे।

अंशुमाली ने कृषक उत्पादक संगठन बनाने के बारे में किसानों को प्रेरित किया और गौ- पालन के लिए सरकार की नन्द बाबा स्कीम के बारे में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक  नरसिंह  ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि  खेती को उद्योग का दर्जा मिले। इससे किसानों को बाज़ार में अधिक मूल्य मिलेगा।

भोजपुरी कवि रमेश तिवारी ने किसानों के लिए अपनी सुंदर रचनायें सुनाई।

इस ट्रेनिंग में कृषिका के कृषि विशेषज्ञ गिरिजेश शुक्ल ने गौ आधारित खेती, गेहूँ की फसल, बीज का चयन, रसायनमुक्त खेती, आदि पे  चर्चा की।

उक्त कार्यक्रम में गाँव के महिला तथा पुरुष किसान उपस्थित रहे |

Facebook Comments