Sunday 25th of October 2026 12:52:55 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Oct 2023 6:08 PM |   428 views

श्री अन्न से होने वाले लाभ से संबंधित जनपद स्तरीय रोड शो का किया गया आयोजन

अमेठी- जनपद में संचालित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आज मिलेट्स श्री अन्न की खेती ज्वार, बाजरा, रोगी, कंगनी, कोदो, सांवा, चना, कुटकी, रामदाना एवं कट्टू को बढ़ावा देने श्री अन्न से होने वाले लाभ से संबंधित जनपद स्तरीय रोड शो का आयोजन किया गया।
 
जिसे जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में लगभग 560 दो पहिया वाहन एवं तीन प्रचार वाहन के माध्यम से कलेक्ट्रेट गौरीगंज से कृषि भवन ताला तक संपादित कराया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक एलबी यादव ने मिलेट्स के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिलेट्स को सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं | यह ज्यादातर ग्लूटेन फ्री होने के साथ-साथ विटामिन, एंजाइम और इन सॉल्युबल फाइबर जैसे पोषक तत्व से भरपूर होते हैं इसके साथ ही इसमें बीटा, कैरोटीन, नियासिन, विटामिन बी-6, फोलिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे खनिज लवण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं।
 
उन्होंने इसकी उपयोगिता के संबंध में बताया कि श्री अन्न मानव स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए वरदान है|  इनके उपयोग से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है | शरीर के सभी अंग में ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ती है मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है | फाइबर की मात्रा अधिक होने से पाचन में सहायता मिलती है| डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोस लेवल बैलेंस बना रहता है |ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है मिनरल कि उनमें पर्याप्त मात्रा होने के कारण हार्ट अटैक, सर्दी जुकाम से बचाव रहता है| श्री अन्न शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकलने में मदद करता है।
 
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रवीणा शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज अभिनव कनौजिया, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरिओम मिश्रा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
 
Facebook Comments