स्वालम्बन की नई इबारत लिख रहा है श्री राधा माधव महिला नारी शक्ति ट्रस्ट
बनारस – आज राधा माधव महिला नारी शक्ति ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी ( आशा पाण्डेय ) ने निष्पक्ष प्रतिनिधि से बात करते हुए बताया कि हमारी संस्था में 50 महिलाएं कार्य कर रही है | हम लोग गाँव -गाँव जाकर महिलाओं को मुफ्त में प्रशिक्षित करते हैं | हम लोग गोबर से दीपक , धूपबत्ती , लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियाँ , राखी आदि बनाते है |
हमारे दीपक 100 रु सैकड़ा बिकता है , जो पर्यावरण को दूषित नही करता है |गोबर में धान की भूसी , और इमली के बीज का पाउडर से यह दीपक तैयार होता है | मिट्टी के दीपक से वातावरण दूषित होता है | गोबर से बने दीपक का सबसे बड़ा फायदा है यह है कि इसके जलने के बाद इसकी राख को आप गमलो में या खेत में डाल सकतें है | इस बार हमारे यहाँ 5000 दीपक बनकर तैयार है ,जिसकी बिक्री दिवाली में होगी |
किन्तु हम लोगो को सरकार द्वारा कोई सहयोग नही मिल पा रहा है | अगर सहयोग मिलता तो महिलाएं और जागरूक होती तथा स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते |