Thursday 22nd of October 2026 04:59:05 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Oct 2023 6:11 PM |   827 views

विराट कोहली के शतक पर क्यों मचा हुआ है इतना हल्ला! ये है असली वजह

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलने हुए भारतीय टीम को सात विकेट से जीत दिलाई है। बता दें कि शाकिब अल हसन की गैरमौजूदगी में नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

तंजीद हसन (51) और लिटन दास (66) की ओपनिग जोड़ी ने बांग्लादेश को शानदार शुरुआत दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए।वहीं बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 41.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए है, उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। वहीं शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा है। हालांकि रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी।

जानिए क्यों सुखियों में छाया किंग कोहली का शतक

विराट कोहली ने बांग्लोदश के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए शतक जमाया है, उसे लेकर मैच के दौरान कमेंटेटर भी चर्चा कर रहे थे। हालांकि वहां चर्चा यह हो रही थी कि विराट कोहली सिंगल रन क्यों नहीं ले रहे, उस वक्त विराट कोहली 92 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें शतक के लिए 8 रन बनाने थे और टीम को जीतने के लिए भी 8 रनों की ही जरूरत थी। ऐसे में विराट कोहली ने कई मौके पर सिंगल रन छोड़ते हुए देखे गए है।

इस मैच के बाद जहां सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं शुरु हो गई थी, वहीं क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन और चेतेश्वर पुजारा ने भी Cricinfo पर इसे लेकर बात की। मैथ्यू हेडेन ने कहा, हम यह नहीं जानते है कि नेट रन रेट भी मायने रखते हैं, हालांकि वो यह नहीं बोलते है कि मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

चेतेश्वर पुजारा ने कहा, सिंगल्स रन नहीं लेने में कोई परेशानी नहीं है जब तक इसका प्रभाव टीम पर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, यदि नॉक आउट की दौड़ में नेट रन रेट के कारण से आप पिछड़ते हैं तब इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती हैं। आप भी वो बड़ा स्कोर पूरा करना चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि टीम को इसकी कीमत नहीं चुकानी पड़े।

सिंगल्स पर रन नहीं लेने पर केएल राहुल ने क्या कहा?

मैच के बाद विराट कोहली के साथ दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने इस बारें में चर्चा की और कहा है कि यह उनका विचार था कि विराट कोहली सिंगल्स नहीं ले और अपना शतक पूरा करें। लेकिन केएल राहुल ने यह भी कहा कि जब उन्होंने विराट कोहली से बातचीत की तो वो इसे लेकर असमंजस की स्थिति में थे।

राहुल ने कहा, विराट भी थोडे कन्फ्यूज थे, मुझसे कहा, यह अच्छा नहीं लगेगा कि मैं सिंगल्स नहीं लूं। यह वर्ल्ड कपहै, मैं ऐसा नहीं दिखना चाहता कि मैं सिर्फ शतक पूरा करना चाहता हूं। तब मैंने फिर से कहा कि मैं सिंगल्स नहीं लूंगा।

Facebook Comments