Friday 23rd of October 2026 03:32:51 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Oct 2023 5:35 PM |   565 views

15 अक्टूबर तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो रूक जायेगी किसान सम्मान निधि

कुशीनगर -कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा भी शासनादेश जारी कर 15 अक्टूबर तक सभी पात्र कृषकों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी किये गये है।
 
किसान स्वयं भी अपने मोबाइल से OTP प्राप्त कर ई-केवाईसी कर सकते है। इसके अलावा किसान अपना ई-केवाईसी जन सेवा केन्द्र के माध्यम तथा फेसियल ई-केवाईसी अपनी न्याय पंचायत के लिए नामित कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप सी०, बी०टी०एम० ए०टी०एम० एवं बी०सी० सखी द्वारा करा सकते है। इसके लिए कृषि विकास खण्डों पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों उप कृषि निदेशक कार्यालय हरका चौराहा, रामपुर फार्म पर सम्पर्क कर सकते है। 
 
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में 5.13 लाख किसानों का भूलेख अकंन कार्य पूर्ण है जिनमें से मात्र 3.72 लाख किसानों द्वारा ही ई-केवाईसी कराया गया है। जिसके कारण अनेक किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते है।
 
उन्होंने जनपद के सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि यथा शीघ्र अपना ई के वाई सी कराना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।
Facebook Comments