Thursday 22nd of October 2026 11:59:27 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Oct 2023 6:27 PM |   436 views

सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से मिलेंगी आवश्यक सेवाएं

कुशीनगर -जिला रोजगार सहायता अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवामित्र पोर्टल डिजीटल व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे- इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेण्टर मैकेनिक ड्राईवर, सैलून, पेण्टर, एसी रिपेयर, आर0ओ0 रिपेयर, मैनपावर सर्विसेज, नर्सिंग, टूर एण्ड ट्रेवल्स, लान्ड्री, मोबाइल रिपेयर इत्यादि सर्विसेज प्राप्त कर सकते है अर्थात प्रदेश सरकार ने नागरिकों को अपने द्वार पर ही दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल को विकसित किया गया है।

इन सेवाओं का लाभ सेवामित्र पोर्टल अथवा सेवामित्र मोबाईल एप्लीकेशन या हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर- 155330 के माध्यम से उठाया जा सकता है। सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवा प्रदाता एजेन्सी के माध्यम से स्वावलम्बन का अवसर प्राप्त हो रहा है।

सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर सेवा प्रदाता फर्म्स एवं कुशल कामगार भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है, जिससे इस व्यवस्था से उन्हें डे वर्क और प्रोजेक्ट वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर भी उपलब्ध हो रहे है।

सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से पेशेवरों को डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और नागरिकों को उचित कीमत पर कौशल प्राप्त कामगारों के माध्यम से सत्यापित सेवाएं प्रदान कर सरकार के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने के अनुरूप है।

Facebook Comments