Thursday 22nd of October 2026 08:50:11 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Sep 2023 4:45 PM |   760 views

के बनी माटी के लाल सीजन -5 का ऑडिशन हुआ

गोरखपुर -भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भाई के तत्वावधान में लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा नए कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य  से रविवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर सभागार में आयोजित के बनी माटी के लाल सीजन पांच के गोरखपुर ऑडिशन में लगभग 56 प्रतिभागियों ने सोहर, विवाह गीत, निर्गुण, चेता, कजरी, फगुआ , बारमासा, आदि प्रस्तुत कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के प्रायोजक  दुर्गेश सिंह, पूनम सिंह, ध्रुव श्रीवास्तव ,उमेश अग्रहरी एवं भाई के क्षेत्रिय निदेशक डा  रूप कुमार बनर्जी , डॉक्टर सुरेश, सुभाष दुबे, अनूप लाल,आलोक रंजन वर्मा,उमेश श्रीवास्तव ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर  किया|
 
“के बनी माटी के लाल” के स्वर परीक्षा में गोरखपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार  शामिल हुए ।
 
कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि लुप्त हो रही गीतों को और भोजपुरी को अश्लीलता से बचाने  को लेकर भाई एक अभियान चला रहा है जिसके अंतर्गत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। विजेता को नकद पुरस्कार रु 25,000 शहर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में दिया जायेगा ।
 
इस अवसर पर  भाई के शिवेस दिवेदी अमर चंद्र ,अफरोज आलम, विजय शंकर, वाई पी चौधरी ,राकेश मोहन , पवन पंछी, गोकुलानंद,कुंदन वर्मा ,त्रिपुरारी मिश्रा एवं पवन कुमार ,अविका, अंजना लाल , नीतू श्रीवस्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे| कार्यक्रम  का संचालन शिवेंद्र पांडे ने किया। 
 
ऑडिशन के निर्णायक  मंडल में  लोकगायक प्रभाकर शुक्ला लोक गायिका हृदयां त्रिपाठी एवं सुप्रसिद्ध संगीतकार रानू  जॉनसन थे। कार्यक्रम के संयोजक प्रेमनाथ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज के ऑडिशन में 10 प्रतिभागियों का चयन कर सूचित किया जाएगा ।
Facebook Comments