Monday 16th of March 2026 04:25:38 PM

Breaking News
  • यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित मंच है -शी बॉक्स |
  • ट्रम्प के बात चीत के दावे पर ईरान का पलटवार ,कहा 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार |
  • हवाई सफ़र हुआ महंगा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Sep 2023 6:36 PM |   318 views

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ’’हिन्दी दिवस समारोह’’ के अवसर पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 14 सितम्बर, 2023 को ’’हिन्दी दिवस’’ समारोह के अवसर पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन 13 व 14 सितम्बर, 2023 को पूर्वाहन 10.30 बजे से हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया है।

संगोष्ठी में सम्मानीय अतिथि के रूप में व्याख्यान हेतु  विजयदत्त श्रीधर (भोपाल), डॉ० मंगला अनुजा (भोपाल), डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह (लखनऊ), डॉ० उषा सिन्हा (लखनऊ), डॉ० सदानन्द शाही (वाराणसी), डॉ0 राम बहादुर मिश्र (बाराबंकी) उपस्थित रहेंगे । उक्त  जानकारी  उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादक अमिता दुबे ने दी। 

Facebook Comments