Saturday 28th of February 2026 03:22:15 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Aug 2023 6:50 PM |   372 views

किसान उत्पादक कम्पनी (एफ.पी.सी) का हुआ उ‌द्घाटन

देवरिया-  सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम दस हजार एफ. पी. ओ. के तहत गठित बाबा तपेसरजी महाराज फार्मर प्रोड्‌यूसर कम्पनी लि. का उद्‌घाटन समारोह का आयोजन कम्पनी के पंजीकृत गठित का कार्यालय- परसिया छितनी सिंह, विकासखण्ड बनकटा में किया गया।
 
इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा0 रजनीश श्रीवास्तव व सी० बी० बी० ओ० न्यूसिड से राजन तिवारी और पंकज सिंह द्वारा एफ. पी. ओ. के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गयी। 
 
कम्पनी डायरेक्टर प्रतिनिधि कन्हैया लाल, हरेराम, सर्वेश, विकास कुमार (सी0ई0ओ0), ब्लॉक प्रमुख बिन्दा सिंह कुशवाहा,लाल बाबू सिंह (वर्तमान प्रधान)  और सैकड़ो किसान मौजूद रहे। साथ ही कई किसान बंधुओं द्वारा कम्पनी की सदस्यता प्राप्त की गई।
Facebook Comments