Monday 2nd of March 2026 07:04:26 AM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Neha Maurya | Published Date : 28 Jul 2023 6:29 PM |   740 views

साइकिल चलाने के फायदे

 

आप स्कूल या कॉलेज में पहले साइकिल से जाते होंगे | किन्तु  नौकरी / सेवा में आ जाने के बाद यह संभव नही होता होगा | कुछ लोग तो साइकिल चलाने को अपने स्टेटस से भो जोड़कर देखतें हैं |किन्तु क्या आपको पता है? हर व्यक्ति को प्रतिदिन  साइकिल  चलाना क्यों जरुरी है ? अगर आपको नही पता तो आइये हम बतातें है आपको साइकिल चलाने के फायदे —

वजन कम करने में मददगार-

साइकिल एक बेहतरीन एक्सरसाइज है,अगर आप जिम जाकर अपने वजन को घटना नहीं चाहते हैं तो आप साइकिल चला कर भी वजन घटा सकते हैं| अगर आप रोजाना 30 मिनट या उससे अधिक साइकिल चलाते हैं तो आपके शरीर पर जमा अधिक चर्बी कम होने लगती है|

इसका असर खासतौर पर पेट और जांघों पर सबसे ज्यादा पड़ता है. क्योंकि बॉडी के इस हादसे में सबसे ज्यादा मूवमेंट होती है| बता दें कि आधे घंटे के लिए साइकिल की सवारी करने से लगभग आप 300 किलो कैलोरी बर्न कर सकते हैं| वही 1 घंटे की साइकिलिंग करने पर आप 500 किलो तक कैलोरी बर्न कर सकते हैं|

दिल और फेफड़ों के लिए फायदेमंद-

मानसिक स्वास्थ्य-

साइकिल चलाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है. इससे डिप्रेशन चिंता और तनाव कम करने में मदद मिलती है| साइकिल चलाने के दौरान एरोबिक्स के एक्सरसाइज की गतिविधियां होती है. यह गतिविधियां मानसिक  स्थिति में बदलाव लाकर मस्तिष्क में खून का प्रभाव बेहतर बना सकती है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है|

मांसपेशियां मजबूत होती है-

साइकिल चलाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है| दरअसल जब आप साइकलिंग करते हैं तो पैरों की मदद से पेडलिंग की जाती है| इस दौरान पैर ऊपर से नीचे की तरफ एक सर्कल में काम करता है| इससे पैरों की मांसपेशियों से लेकर शरीर के निचले हिस्से और ऊपर के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती है| इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और ओवरऑल यह स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है |

 

Facebook Comments