Saturday 7th of November 2026 05:11:33 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jul 2023 7:26 PM |   605 views

दिल्ली में स्कूलों को राहत शिविरों में बदला जाएगा- केजरीवाल

नई दिल्ली -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, मेयर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में बड़ी बात कही है।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि जिलाधिकारियों को जरूरत पड़ने पर स्कूलों को राहत शिविरों में बदलने को कहा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एनडीआरएफ को सूचित किया है कि इसकी मदद मांगी जा सकती है। 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से निचले इलाकों में अपने घर खाली करने का अनुरोध किया।

उन्होंने लोगों को यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सचेत किया और कहा कि अभी जलस्तर और बढ़ने वाला है। उन्होंने यह भी कहा, “बोट क्लब, यमुना बाजार, गीता घर, विश्वकर्मा कॉलोनी, मजनू का टीला, बदरपुर खादर, डीएनडी- पुश्ता मयूर विहार में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ देना चाहिए।” दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से बारिश नहीं हो रही है और पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है। उन्होंने लोगों से बाढ़ वाली जगह पर नहीं जाने को कहा है। साथ ही साथ उन्होंने अपील की कि लोग सेल्फी लेने के चक्कर में ना पड़े। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और अभी इस वक्त यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर आखिरी बार 1978 में इतना हुआ था। उस वक्त यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर था।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि यमुना का जलस्तर रात के 10-12 के बीच 207.72 मीटर हो जाएगा… मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर हो सके तो पानी की दिल्ली पहुंचने की गति को थोड़ा कम किया जाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जी ने कॉल कर बताया कि हथिनीकुंड सिर्फ बैराज है और वहां कोई जलाशय नहीं। वहां पानी रोकने की कोई सुविधा नहीं है। 

Facebook Comments