Sunday 8th of November 2026 05:59:03 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jun 2023 7:12 PM |   525 views

हिंदुस्तान पेट्रोलियम बैतालपुर में एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉक अभ्यास

देवरिया- . हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बैतालपुर में फायर एवं सीबीआरन  इमरजेंसी की घटना की स्थिति में आपातकालीन तैयारियों के आकलन को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं एनडीआरफ के सहयोग से किया गया मॉक ड्रिल, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक  मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन  पर गोरखपुर  की टीम हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन  टीम, अग्निशमन दल देवरिया ,पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन, चिकित्सा विभाग देवरिया, बैतालपुर एसएचओ  राम अवधेश राम , इंचार्ज आईओसी बैतालपुर, इंचार्ज बीपीसी बैतालपुर, इंचार्ज एलपीजी बोटिंग प्लांट बैतालपुर राकेश पटेल, एवं  टीम के साथ  मॉक अभ्यास किया गया।
 
इस मॉक अभ्यास द्वारा खोज राहत और बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा, राहत एजेंसियों की आपसी समन्वय का निरीक्षण करना एवंम उन्हें दूर करना भी है इस मेगा मॉक अभ्यास को एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा किया गया।
 
गोरखपुर रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) से निरीक्षक गोपी गुप्ता के द्वारा  कार्यशैली एवंम आपदा प्रबंधन के विषय में व्याख्यान दिया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य  सकारात्मक पहल व जिम्मेदारी को विकसित करने से इस तरह की आपदाओं में होने वाली दुर्घटना से निपटा जा सके इसके साथ ही समय-समय पर मॉक अभ्यास करके जीवन की सुरक्षा की जा सकती है।
 
मॉक अभ्यास के दौरान  एसडीएम सौरभ सिंह, सीएमओ राजेश झा, फायर ऑफिसर राजमंगल सिंह, आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ मैनेजर वेद प्रकाश,  असिस्टेंट मैनेजर ललित गोयल एवं सेफ्टी ऑफिसर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Facebook Comments