Wednesday 21st of October 2026 02:58:59 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 31 May 2023 6:41 PM |   585 views

मेरा दिल

हर रोज इक सोच
मेरे मन में आता हैं
क्यूं जिसे भूलना चाहा
दिल उसे भूल न पाता हैं ।
 ऐसी अनोखी बात
 उस शख्स में होती हैं
जिसकी यादों में हमारी
आंखे चैन से ना सोती हैं।
कुछ अलग होता हैं
आजकल साथ हमारे
एक साया चलता हैं
आजकल साथ हमारे।
कोई हैं जिसे ये दिल
 खूब याद करता हैं
उसी के लिए ये दिल
जीता और मरता हैं।
बेचैन हूं मैं तेरे बिना
नींद ना आए तेरे बिना
हर दिन उदास लगे
दिल न लगे तेरे बिना।
सोच सोच तुझे ही
पागल हुआ दिल मेरा
तेरा ही नाम लेकर
 जीता हैं दिल मेरा।
Facebook Comments