Thursday 2nd of May 2024 11:09:18 AM

Breaking News
  • हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहें हैं , आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश की रिपोर्ट पर वाइट हाउस का आया बयान |
  • लवली के इस्तीफे के बाद देवेन्द्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष |
  • एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नए नौ सेना प्रमुख का प्रभार संभाला |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Apr 2023 7:33 PM |   239 views

विश्व लिवर दिवस

लिवर मानव शरीर में मस्तिष्क के बाद सबसे जटिल और दूसरा सबसे बड़ा अंग है | यह प्रोटीन पोषण की मात्रा का संतुलन बनाए रखता है | यह रक्त के थक्के ( अधिक मोटा / गाढ़ा करना ) के निर्माण में सहायता करता है |इसका कार्य पित्त निकालना है जो हमारे पाचन तंत्र में वसा को तोड़ने में मदद करता है |यह हमारे शरीर में विटामिन बी -12 का संचय करता है और संक्रमण तथा रोग से लड़ने में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है |लिवर हमारे शरीर में रक्त शर्करा को नियमित करते हुए शरीर में विषाक्त पदार्थों को निकालता है |यह ग्लूकोज को उर्जा में बदलने में मदद करता है | लिवर की कार्य क्षमता एक अच्छे स्वास्थ्य की  पहचान है | 

लिवर रोग से बचाव के निमित्त जनजागरूकता  बढाने के उद्देश्य से पूरी दुनिया में ” विश्व लिवर दिवस ” मनाया जाता है |हर तीन में से एक भारतीय फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित है |दुनिया भर में लिवर रोगों से 20 लाख मौते होती हैं | भारत में यह संख्या प्रतिवर्ष 4 लाख है | दुनिया की 25 % से 30 % आबादी फैटी लिवर बीमारी से पीड़ित है |पूरी दुनिया में दो से ढाई लाख लोगो के लिवर ट्रांसप्लांट किये जाते हैं |वही अपने देश में इनकी संख्या प्रतिवर्ष तीन से चार हजार की है |प्रारंभिक अवस्था में लिवर रोगों को नजर अंदाज करने से यह कैंसर रोग में तब्दील हो जाता है जिसे लीवर सिरोसिस कहा जाता है |

पित्त दोष की अधिकता से भी लिवर में विकार उत्पन्न होने लगता है |लिवर के संक्रमित होने से इसमें सू जन आ जाती है |लीवर के विकार ग्रस्त होने पर पेट में सूजन व दर्द बना रहता है | भूख कम लगती है तथा कब्ज बना रहता है | शरीर के अन्य जगहों की तुलना में पेट पर अधिक चर्बी चढ़ जाती है ,जो तोंद के तौर पर जाना जाता है |

स्वस्थ लिवर स्वस्थ शरीर के लिए निम्न निर्देश हैं –

1 – अपने शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए नियमित रूप से मॉर्निंग वाक , व्यायाम व योग प्राणायाम के साथ -साथ ध्यान आवश्यक है |

2- सदैव शुद्ध पेय जल का प्रयोग करे |

3- शराब , मैदा ,चीनी का उपयोग न करके गुड का सेवन श्रेयस्कर है |

4- तेल व मसालेदार चीजों के सेवन करने के बजाय अपनी डाइट में अंकुरित अनाज , फलों के रस , को शामिल करते हुए नियमित रूप से साग -सब्जी , शलजम ,बीन्स ,मटर और हरी सब्जियों को बढ़ावा दिया जाए |सोयाबीन ,अलसी , ब्रोकली , अखरोट , सीड्स , आदि का प्रयोग करना चाहिए |

5- कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए खाने में मैथी ,लहसुन ,प्याज ,हल्दी व सोयाबीन का सेवन स्वास्थ्यवर्धक है |

6- नियमित रूप से सूप ,एलोवेरा , व आवला का जूस पीना चाहिए |

7- 24 घंटे में 3 से 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नही करना चाहिए |

8- अपने बॉडी मास्क इंडेक्स के हिसाब से वजन नियंत्रित रखे | कम से कम 10 % वजन कम करना चाहिए |

9 – अच्छे लिवर के लिए आठ घंटे की अच्छी नीद अत्यंत आवश्यक है |

10 – अच्छे लिवर के लिए लोगो में जन जागरूकता बढाने के लिए विश्व लिवर दिवस के अवसर पर सेमिनार व गोष्ठी का आयोजन किया जाना चाहिए |

  • मनोज मैथिल    

 

Facebook Comments