Monday 16th of March 2026 09:39:56 AM

Breaking News
  • यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित मंच है -शी बॉक्स |
  • ट्रम्प के बात चीत के दावे पर ईरान का पलटवार ,कहा 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार |
  • हवाई सफ़र हुआ महंगा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Mar 2023 6:20 PM |   467 views

उत्तर प्रदेश के 18 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित करने की अधिसूचना जारी

लखनऊःराज्य सरकार द्वारा उ0प्र0 में प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातात्विक महत्व के स्थानों एवं अवशेषों एन्शिएन्ट मानूूमेन्ट्स प्रिजर्वेशन एक्ट-1904 की धारा-3 के अधीन संरक्षित घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी की गई है। ये 18 प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल प्रदेश के 06 जनपदों में स्थित हैं।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने आज यहां दी।

उन्होंने बताया कि निदेशक, उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा 18 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किये जाने के लिए अंतिम विज्ञप्ति/द्वितीय अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही संपन्न करायी गयी है।

जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद झांसी में स्थित शिवालय, प्राचीन कोल्हू कुश मड़िया, चम्पतराय का महल, उत्तर मध्य कालीन किला बंजारो का मंदिर, बेर, पिसनारी दायी मड, पठामढ़ी, टहरौली का किला, दिगारागढ़ी तथा राम जानकी मंदिर को संरक्षित घोषित किया गया है।

इसी प्रकार संतकबीरनगर जनपद के कोट टीला, प्रयागराज में स्थित रानी का तालाब, इष्टिका निर्मित प्राचीन विष्णु मंदिर, गंगोला शिवाला, जनपद महोबा में स्थित शिव तांडव, खंकरा मठ, जनपद फर्रूखाबाद में स्थित प्राचीन शिवमंदिर तथा इटावा में स्थित शिव मंदिर (टिक्सी टेम्पिल) को संरक्षित घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी की गई है।

Facebook Comments