Monday 16th of March 2026 11:00:17 AM

Breaking News
  • यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित मंच है -शी बॉक्स |
  • ट्रम्प के बात चीत के दावे पर ईरान का पलटवार ,कहा 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार |
  • हवाई सफ़र हुआ महंगा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Mar 2023 6:47 PM |   816 views

मोटे अनाज एवं जैविक खेती अपनाए किसान-सभाकुंवर

भाटपाररानी -प्रोफेसर रवि सुमन कृषि एवं ग्रामीण विकास  ट्रस्ट( PRSARD Trust)मल्हनी भाटपार रानी  के तत्वावधान में आज कृषि एवं ग्रामीण विकास पर एक गोष्ठी का आयोजन  ट्रस्ट प्रक्षेत्र कार्यालय लक्षमणपुर रोड महुआवारी मेला ( मल्हना) में  आयोजित किया गया ।

जिसका उद्धघाटन्  भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र  के विधायक सभा कुँवर  कुशवाहा द्वारा किया गया ।

अपने उध्दघाटन् भाषण में  विधायक ने मोटे अनाजों  की खेती पर अपना अनुभव  साझा किया  तथा  बताया कि श्रीअन्न योजना सरकार द्वारा  लागू किया गया है जिसमें मोटे अनाज जैसे ज्वार बाजरा, मडुवा, सावा, टागुन एवं चीना की खेती किसान करे। यह सभी अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

ट्रस्ट के निदेशक प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य ने  अतिथियों का स्वागत करते हुए  बताया कि ट्रस्ट की एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में   पहली बर्षगाठ मनाया जा रहा है।  ट्रस्ट फरवरी 2022 में घोषित किया जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण विकास  के लिए सकारात्मक पहल करना। शिक्षा कृषि शिक्षा, शोध,प्रसार एवं सामुदायिक विकास के उत्थान के लिए कार्य करना ।

प्राकृतिक ,जैविक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना। कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष परामर्श सेवा प्रदान करना। आवश्यकता आधारित  प्रशिक्षण, कार्यशाला, संगोष्ठी, प्रक्षेत्र दिवस, किसान मेंला एवं प्रदर्शनी का आयोजन करना। तथा कृषक उत्पादक संगठन (FPP) को बढावा देना है। संस्थान अपने उद्देश्यों को ध्यान में रख कर  कृषि एवं ग्रामीण विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन  प्रोफेसर सुमन प्रसाद मौर्य ने  महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला तथा बताया कि  उत्तर प्रदेश कृषि सयुंक्त प्रवेश परीक्षा 2023( UPCATET )  का फार्म निकला है। 

उसे www.nduat.org या https://upcatetexam.net  पर देखा जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2023 है। जिसकी प्रवेश परीक्षा 30-31मई  2023 को होगी।

जो छात्र / छात्राए कृषि, विज्ञान से इण्टर की परीक्षा दिये है या इण्टर पास है। वे कृषि, उधान, कृषि अभियंत्रण, पशुचिकित्सा , मत्स्य पालन, आदि में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। साथ ही सामुदायिक विज्ञान में किसान अपनी बच्चियों को पठन पाठन हेतु प्रेरित करे।

फारमर्स फेस के प्रबंध निदेशक मोहन मुरारी सिंह ने जैविक, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती पर प्रकाश डाला।

कृषि विज्ञान केन्द्र मल्हना के प्रभारी अधिकारी डा. रजनीश श्रीवास्तव ने कृषक उत्पादक संगठन ( FPO) के गठन से लाभ की जानकारी दी। डा.विकास मौर्य ने फिजियोथेरेपी की जानकारी दी।

नूतन बीज भण्डार तरकुलहा के प्रबंधक राजबल्लभ कुशवाहा ने बीज उत्पादन पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में देवरिया जनपद के साथ -साथ  सीवान, गोपालगंज बिहार के 250  से अधिक किसान, प्रसार कार्यकर्ता, अधिकारियों ने  भाग लिया। 

Facebook Comments