Saturday 7th of November 2026 07:39:50 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2023 6:27 PM |   590 views

धान क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार देर रात धान स्टॉक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर रुद्रपुर तहसील के स्वीकृतपुरा कृतपुरा क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध पीसीएफ के जिला प्रबन्धक सिद्धेश्वर राम की तहरीर पर थाना कोतवाली रुद्रपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 420 में क्रय केंद्र प्रभारी सन्तोष कुमार यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
 
धान क्रय केंद्र स्वीकृतपुरा (कृतपुरा) में 13 जनवरी 2023 की स्टॉक सत्यापन जांच में 1086 कुंतल धान कम मिला था।
 
सीएमआर डिलीवरी में तेजी लाएं राइस मिलर्स:डीएम-
 
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में राइस मिलर्स के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमआर प्रेषण तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राइस मिलों द्वारा एफसीआई को किये जाने वाले सीएमआर प्रेषण की गति तेज की जाए, जिससे धान क्रय केंद्रों  से धान के उठान में भी तेजी आएगी।
 
राइस मिलरों ने एफसीआई द्वारा कम संख्या में टेक्निकल असिस्टेंट (टीए) तैनात करने का मुद्दा उठाया। वर्तमान में एफसीआई ने तीन टीए तैनात किए हैं। जिलाधिकारी ने एफसीआई के प्रबंधक को मांग के अनुरूप टीए बढ़ाने का निर्देश दिया। जनपद का सीएमआर प्रेषण दर 70 प्रतिशत है जो कि राज्य औसत से पीछे है। डीएम ने इसमें सुधार करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी ने राइस मिलर्स से धान क्रय की प्रक्रिया से बिचौलियों को हतोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारी एवं मिलर्स सजग रहें। शासन द्वारा निर्धारित नीति का सख्ती से अनुपालन किया जाए।
 
किसानों का धान प्रतिबद्धता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रय किया जा रहा है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डीएफएमओ बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी एवं राइस मिलर उपस्थित थे।
Facebook Comments