Thursday 2nd of May 2024 04:06:43 AM

Breaking News
  • हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहें हैं , आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश की रिपोर्ट पर वाइट हाउस का आया बयान |
  • लवली के इस्तीफे के बाद देवेन्द्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष |
  • एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नए नौ सेना प्रमुख का प्रभार संभाला |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Dec 2022 7:54 PM |   284 views

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का 46वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

लखनऊः उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 46वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तकों पर देय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन यशपाल सभागार, हिन्दी भवन, लखनऊ में किया गया।

दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरान्त प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में निराला जी अमर पंक्तियाँ ‘वर दे वीणा वादिनी वर दे‘ की संगीतमय प्रस्तुति रिद्धिमा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत की गयी।

आंमत्रित वरिष्ठ साहित्यकार,  रामकठिन सिंह एवं वरिष्ठ कथात्कार, डॉ0 सुधाकर अदीब का उत्तरीय द्वारा स्वागत आर0पी0सिंह, निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा किया गया।

अभ्यागतो का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक,आर0पी0सिंह ने उ0प्र0हिन्दी संस्थान के स्थापना दिवस की अनन्त शुभकामनाएँ दी।

डॉ0 सुधाकर अदीब ने कहा कि साहित्य सृजन अत्यन्त महत्वपूर्ण दायित्व है हम समाज के लिए रचते हैं और समाज को दिशा भी देते हैं पूर्वज साहित्यकारों से भी हम बहुत कुछ प्राप्त करते है। डॉ0 रामकठिन सिंह ने कहा कि बच्चो के लिए लिखने से पूर्व हमें उन विषयों का चयन करना चाहिए जिनसे उनमें संस्कार विकसित हो सकें।

स्थापना दिवस के अवसर पर उ0प्र0हिन्दी द्वारा अयोजित नामित पुरस्कार से सम्मानित तुलसी पुरस्कार आनन्द कुमार सिंह, भोपाल, जयशंकर प्रसाद पुरस्कार विष्णु सक्सेना, गाजियाबाद, श्रीधर पाठक पुरस्कार शंकर जी सिंह, बलिया, निराला पुरस्कार कुमार ललित, आगरा, दुष्यंत कुमार पुरस्कार जसवीर सिंह ‘हलधर‘, देहरादू, महावीर प्रसाद द्विवेदी प्रो0वीना शर्मा, आगरा, भारेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार जयवर्धन, गाजियाबाद, प्रेमचन्द्र पुरस्कार श्याम बिहारी श्यामल, वाराणसी, यशपाल पुरस्कार  रामजी भाई,  लखनऊ, रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार  करुणा शंकर उपाध्याय, मुम्बई, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ पुरस्कार जयश्री पुरवार, नोएडा, पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ पुरस्कार  राजगोपाल सिंह वर्मा, आगरा, मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार  आशाराम ‘जागरथ’, अयोध्या, जगन्नाथदास रत्नाकर पुरस्कार  महेश चन्द जैन ‘ज्योति’, मथुरा, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार  प्रताप नारायण दुबे ‘प्रताप’, झांसी, सूर पुरस्कार श्रद्धा पाण्डेय, गाजियाबाद, कबीर पुरस्कार डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी, प्रतापगढ़, सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार वृजभूषण राय ‘वृज’, गोरखपुर, बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार नरेन्द्र नाथ मिश्र, वाराणसी, सरस्वती पुरस्कार सम्पा. डॉ0 शोभनाथ शुक्ल, संल्तानपुर, भगवानदास पुरस्कार डॉ. रामजी मिश्र, प्रयागराज, हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार रजनीश कुमार शुक्ल, वर्धा, पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार डॉ. मन्नू यादव ‘कृष्ण’, मिर्जापुर, बाबू श्याम सुन्दरदास पुरस्कार डॉ0 वन्दना वशिष्ठ, हापुड़, सम्पूर्णानन्द पुरस्कार डॉ. विनोद कुमार शर्मा, लखनऊ, के.एन. भाल पुरस्कार राजा भइया गुप्ता ‘राजाभ’, लखनऊ, बीरबल साहनी पुरस्कार सुबोध कुमार, गौतमबुद्धनगर, पं. सत्यनारायण शास्त्राी पुरस्कार डॉ. श्रीधर द्विवेदी, नोएडा, आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कार बृजलाल, लखनऊ, गोविन्दवल्लभ पंत पुरस्कार अशोक कुमारी, संत रविदास नगर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार कुँवर अनुपम सिंह, लखनऊ, डॉ. धीरेन्द्र वर्मा पुरस्कार रूमाल सिंह, बुलंदशहर, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार अंकुर मिश्रा, कानपुर, महादेवी वर्मा पुरस्कार डॉ. चम्पा कुमारी सिंह, वाराणसी सर्जना पुरस्कार से सम्मानित  अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ पुरस्कार  उमाशंकर गुप्त, कानपुर, जगदीश गुप्त पुरस्कार  विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’, लखनऊ, विजयदेव नारायण साही पुरस्कार प्रवीण कुमार, मेरठ, बलबीर सिंह ‘रंग’ पुरस्कार कमल किशोर मिश्र, कमल ‘मानव’,शाहजहाँपुर, अदम गांेडवी पुरस्कार चन्द्रभाल सुकुमार, वाराणसी, गुलाब राय पुरस्कार रामावतार गाजीपुर, मोहन राकेश पुरस्कार डॉ0 अरुण कुमार एवं एल0के0 कान्तेश, कानपुर, अमृतलाल नागर पुरस्कार सुमति सक्सेना लाल, दिल्ली, नरेश मेहता पुरस्कार सुभाषचन्द्र गांगुली, प्रयागराज रामबिलास शर्मा पुरस्कार डॉ0 प्रेमचन्द्र सिंह, कुशीनगर, निर्मल वर्मा पुरस्कार संजय सिंह, गाजियाबाद, विष्णु प्रभाकर पुरस्कार प्रो0 राजमणि शर्मा, वाराणसी, शरद जोशी पुरस्कार, डॉ0 निर्मला सिंह ‘निर्मल’, लखनऊ, वंशीधर शुक्ल पुरस्कार डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’, प्रतापगढ, रामशंकर शुक्ल ‘रसाल’ पुरस्कार तेजवीर सिंह ‘तेज’, मथुरा, भिखारी ठाकुर पुरस्कार, संजीव कुमार त्यागी, गाजीपुर, ईसुरी पुरस्कार श्री कृष्णमोहन नायक, गांधीनगर महोबा, सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार  रमेश चन्द्र गोयल (रमेश प्रसून), बुलंदशहर, नज़ीर अकबराबादी पुरस्कार अरविंद पांडेय, चंदौल, काका कालेलकर पुरस्कार पद्मनाभ पाण्डेय, लखनऊ, धर्मवीर भारती पुरस्कार हरिमोहन वाजपेयी ‘माधव’, लखनऊ, धर्मयुग पुरस्कार सम्पा0 कृष्ण बिहारी त्रिपाठी, कानपुर, नन्द किशोर देवराज पुरस्कार राम जन्म सिंह, गोरखपुर विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार सुश्री शशिप्रभा तिवारी, दिल्ली, बलभद्र प्रसाद दीक्षित ‘पढ़ीस’ पुरस्कार सुश्री राधिका मिश्रा, प्रयागराज, दौलत सिंह कोठारी पुरस्कार  इश्पाक अली, बंग्लौर, होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ, आचार्य रघुवीर प्रसाद त्रिवेदी पुरस्कार सुश्री जया द्विवेदी, प्रयागराज, ईश्वरी प्रसाद पुरस्कार डॉ0 कृष्ण कुमार पाण्डेय, गोरखपुर, के.एम. मुंशी पुरस्कार डॉ. मंजरी दमेले, एवं डॉ. कमलेश गुप्ता, झॉसी जे.के. मेहता पुरस्कार डॉ. विजय सिंह राघव, बरेली, किशोरदास वाजपेयी पुरस्कार अकबाल बहादुर ‘राही’, बाराबंकी, डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार अरुण कुमार ‘मानव’, मेरठ, विद्यावती कोकिल पुरस्कार नीतू मुकुल, महोबा, हरिवंश रायबच्चन युवा गीतकार सम्मान राहुल द्विवेदी ‘स्मित’, लखनऊ, पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान रजनी गुप्ता, लखनऊ को पुरस्कृत किया गया।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की स्थापना 30 दिसम्बर, 1976 को जिन उद्देश्यों को लेकर की गयी थी उनके प्रति हम निरन्तर सजगता से दृढ़ संकल्प होकर कार्य करते रहते हैं। साहित्यकारों/हिन्दी प्रमियों का सम्बल हमें प्राप्त होता रहता है। आज के दिन हिन्दी संस्थान परिवार संकल्प लेता है कि हम इसी प्रकार हिन्दी भाषा एवं साहित्य के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं के उन्नयन के प्रति भी सदैव की भांति समर्पित रहेंगे।

Facebook Comments