Sunday 9th of November 2025 06:24:59 PM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर 4 वन्देभारत ट्रेन को किया रवाना |
  • माली में संकट ,अलकायदा -ISIS ने किया 5 भारतीयों का अपहरण |
  • रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास आग का तांडव ,कई झोपड़िया ख़ाक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2022 5:52 PM |   694 views

हौसला न हो कम

सुन -सुन ले रे मन
खामोश हो जाए धड़कन 
चाहे निकले दम 
हौसला न हो कम।
 
किसी कीमत पर हम भी 
लहराएंगे परचम 
सहेंगे कुछ भी यातना 
आंखें बगैर किये नम 
सुन -सुन ले रे मन ।
 
धरती का कर्ज हम भी 
चुकाएंगे कण – कण 
याद करेगा कुर्बानी 
भारत का जन- जन
सुन -सुन ले रे मन ।
 
जिएंगे हर लम्हा हम 
हँसते कदम -कदम 
जग में सबकुछ पायेंगे 
न पास होगा  कोई गम
सुन -सुन ले रे मन ।
 
( पुष्प रंजन )
Facebook Comments