Thursday 15th of October 2026 10:56:19 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Nov 2022 6:24 PM |   722 views

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार में महिला बन्दियों में हाइजीन किट का वितरण

देवरिया-इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के तत्वावधान में आज ज़िला जेल में बंद 126 महिला कैदियों सहित 11 महिला आरक्षियों को हाइजीन किट जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि हाइजीन किट महिला बन्दियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे स्वच्छता संबन्धी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बच्चों को टॉफी व चॉकलेट भी वितरित किये।
 
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि महामहिम राज्यपाल आंनदी बेन पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विचाराधीन महिला कैदियों को हाइजीन किट प्रदान करने का निर्देश दिया था, उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
 
उक्त कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने कारागार में मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से 35 बंदियों को मत्स्य पालन से संबंधित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
 
जिलाधिकारी ने जेल में निरुद्ध बंदियों को दिए जा रहे टाइपिंग प्रशिक्षण सत्र का भी निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा ने जिलाधिकारी को जेल मैन्युअल 2022 की नवीनतम प्रति भी भेंट की।
 
उक्त अवसर पर डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, रेडक्रॉस के मंडल कॉर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य बाल विनोद चौरसिया, हिमांशु सिंह, नवनीत अग्रवाल समेत विभिन्न लोग मौजूद थे।
 
Facebook Comments