Sunday 6th of September 2026 03:20:35 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Oct 2022 7:04 PM |   899 views

नेता जी का राजनैतिक सफर

पूर्व मुख्यमंत्री  मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफेई गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनैतिक सफर शुरू किया तथा 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गए और प्रदेश के मन्त्री बने।

वे उत्तर प्रदेश के तीन बार क्रमश: 05 दिसम्बर 1989 से 24 जून 1991 तक, 04 दिसम्बर 1993 से 03 जून 1995 तक और 29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक मुख्यमंत्री रहे। 1996 में  मुलायम सिंह यादव 11वीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए तथा उन्होंने भारत के रक्षा मन्त्री के रूप में भी कार्य किया। वे कुल मिलाकर 10 बार विधानमण्डल के सदस्य तथा 07 बार लोकसभा के सदस्य निर्वाचित एक जुझारू एवं संघर्षशील नेता के रूप में उनका स्मरण सदा बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सियासी जगत में  मुलायम सिंह यादव को सम्मान से ‘नेताजी’ के नाम से सम्बोधित किया जाता है। वे पिछले लगभग पाँच दशकों से देश और उत्तर प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु रहें हैं तथा उत्तर प्रदेश एवं देश की राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Facebook Comments