Wednesday 17th of September 2025 01:42:31 AM

Breaking News
  • मोदी सरकार का नशा मुक्त भारत का संकल्प ,अमित शाह बोले – 2047 तक ख़त्म होगा खतरा |
  • शिक्षकों के अनुभव पर योगी सरकार का जोर , TET अनिवार्यता के आदेश को SC में चुनौती देने के निर्देश |
  • टीम इंडिया को मिला न्य स्पांसर ,अपोलो टायर के साथ हुआ करार 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2022 5:15 PM |   654 views

विश्व हृदय दिवस

” दिल तो बच्चा है , कृप्या इसे सम्भाल कर रखे ”  

आज के इस भौतिकवादी योग में हृदय रोग एक आधुनिक जीवन शैली जनित रोग हो गया है |आज से तीन दशक पूर्व जहा 60 साल से ऊपर के लोगो को हृदय रोग होता था | वहीं आजकल 30-35 के उम्र के लोग हृदय रोग से पीड़ित हो रहें हैं |  साइलेंट किलर इस रोग से  विश्व में 1करोड़ 87 लाख लोग अकाल मृत्यु के शिकार हो रहें  हैं | भारत में प्रतिवर्ष 22 लाख लोग हार्ट अटैक से मरते हैं |अगर इसी रफ़्तार से हृदय रोग से पीड़ित लोगों की संख्या बढती रही तो 2050 तक हर चार में से एक व्यक्ति हृदय रोगी निकलेगा | निश्चित रूप से यह स्थिति अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है | हृदय रोग से निजात दिलाने हेतु लोगो को जागरूक करने के ख्याल से वर्ष 1999 से विश्व स्वास्थ्य संगठन व वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है |

हृदय रोग मुख्य रूप से तनाव उच्च रक्तचाप , मधुमेह , मोटापा ,बढे हुए कोलेस्ट्रोल , अनियमित दिनचर्या ,फास्टफूड / जंक फ़ूड,चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थो ,अत्यधिक नमक सेवन  से होता है|  तनाव की स्थिति में कार्टिसोल होर्मोन्स असंतुलित हो जाता है ,जिसके कारण कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है |इससे व्यक्ति का ब्लडप्रेशर अनियंत्रित हो जाता है और तेजी से वजन बढ़ने लगता है |

सुझाव –

हृदय रोग से बचाव हेतु संयमित दिनचर्या आवश्यक है |प्रातः काल का सैर हृदय के लिए एक टॉनिक के सामान है | जब हम तेज सांस लेते और छोड़ते हैं तो हमारे फेफड़ो को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध ऑक्सिजन मिल जाता है |धुम्रपान का सेवन निषिद्ध होना अति आवश्यक है |अपने हृदय को स्वस्थ व मन को प्रसन्न रखने हेतु पर्याप्त नीदं ले | 

लेखक – मनोज ” मैथिल 

Facebook Comments