Thursday 22nd of October 2026 04:59:16 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2022 5:02 PM |   626 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी- जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जनपद के क्षेत्र-मुसाफिरखाना के थाना –  बाजार शुकुल  के अंतर्गत ग्राम – नट पुरवा व जहर अली का पुरवा में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 200 कि0ग्रा0 लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में 02 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया।

उक्त कार्यवाही में देवल पाण्डेय आबकारी निरीक्षक, मुसाफिरखाना , व आबकारी स्टॉफ रामनाथ मौर्या, अनुराग वर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, अभय प्रताप सिंह प्रधान आबकारी सिपाही,आबकारी सिपाही व सरकारी वाहन चालक बृजेश चंद्र पाण्डेय सम्मलित रहें।

साथ ही आबकारी  दुकानों की  निरीक्षण के साथ   लखनऊ – सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड चेकिंग के दौरान वाहनों/टैंकरों की चेकिंग भी  की गई।

Facebook Comments