Monday 16th of March 2026 02:24:21 AM

Breaking News
  • यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित मंच है -शी बॉक्स |
  • ट्रम्प के बात चीत के दावे पर ईरान का पलटवार ,कहा 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार |
  • हवाई सफ़र हुआ महंगा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2022 6:31 PM |   874 views

रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस समारोह परेड का आयोजन कल होगा

जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल, अकादमी लखनऊ में कल रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस परेड का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बल के महानिदेशक संजय चन्दर, IPS, परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि दर्शना विक्रम जरदोश, माननीया रेल राज्य मंत्री एवं वस्त्र,  भारत सरकार परेड की सलामी लेंगी व निरीक्षण करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 20 सितम्बर 1985 को ही रेलवे सुरक्षा बल को संघ के सशस्त्र बल का दर्जा दिया गया था। तब से ही रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस का आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर किया जाता रहा है। 22 मई 2006 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भव्य परेड व समारोह में रेलवे सुरक्षा बल को ध्वज प्रदान किया।

समारोह में महानिरीक्षक अतुल श्रीवास्तव को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं दो सहायक सुरक्षा आयुक्त व 13 अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है।

इनके अतिरिक्त 2 जवानों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक एवं 4 जवानों को उत्तम जीवन रक्षक पदक एवं एक जवान को जीवन रक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा।

प्रथम बार जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल, अकादमी लखनऊ के प्रांगण में  अखिल भारतीय स्तर पर रे.सु.ब. स्थापना दिवस परेड-2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल महानिदेशालय के उच्चाधिकारी गण, सभी  क्षेत्रीय रेलों व उत्पादन इकाईयों के महानिरीक्षक व उपमहानिरीक्षक गण एवं बल के अधिकारी व जवान भाग ले रहें हैं। परेड का मुख्य आकर्षण रेलवे सुरक्षा बल कमाण्डो प्लाटून व महिला प्लाटून रहेगी।”

Facebook Comments