Friday 24th of July 2026 07:17:13 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Sep 2022 5:25 PM |   547 views

हेल्थ एटीएम से मुफ्त में करा सकेंगे 59 तरह की जांच

बलरामपुर -जिला खनिज निधि की बैठक जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज निधि से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने के लिए महत्वकांक्षी ब्लॉक गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगाए जाने का निर्देश दिया, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को धन आवंटित शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
 
आकांक्षी विकास खंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगने से वहां के लोग इन मशीनों के जरिए खुद अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे। हेल्थ एटीएम से 59 प्रकार की जांच हो सकेंगी। जांच कराने वाले लोगों को चिकित्सक सलाह भी देंगे।
 
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, खनन अधिकारी अभय रंजन व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments