Wednesday 14th of October 2026 04:34:22 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 8 Sep 2022 5:46 PM |   549 views

जब से तुम्हे पाया

जब से तुम्हे पाया
दिल को करार आया
साथ चलते हो तुम
बनके मेरा साया।
तुम्हारा प्यार मेरे
रग रग में है समाया
खड़े रहके खुद धूप में
मुझे देते हो तुम छाया।
नज़रो से अपनी
तुमने दुनिया दिखाया
जीवन का असली
मतलब मुझे समझाया।
तुमने सदा मेरा
साथ है निभाया
नही समझा कभी
मुझे तुमने पराया।
संग संग मेरे
दुनिया मेरी सजाया
संग रहके मेरे हर
गम को दूर भगाया।
खुश रहना तुमने
मुझे है सीखाया
मेरे संग अपनी
दुनिया है बसाया।
Facebook Comments