Wednesday 14th of October 2026 10:01:34 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 30 Aug 2022 6:36 PM |   593 views

एक अरमान

रखो मन में एक अरमान
करो उसी का सम्मान
कभी ना करो तुम
स्वयं पर अभिमान।
मन पर अपने काबू
रखो करो अपना काम
ना दो कभी किसी
के बुराई पर ध्यान।
कितने अच्छे हो आप
यही रखो सिर्फ याद
खुराफात के चक्कर में
  ना करो वक़्त बर्बाद।
परिस्थिति कभी रहती
 नहीं एक समान
खुदा लेता है यहां
सबका ही इंतिहान।
जो देखा हो दिल
से आपने सपना
उसको मेहनत कर
बना लो अपना।
हाथ पे हाथ धरे तो
कुछ हासिल नहीं होता
जहां में यहां तो सब
कामयाबी ही देखता।
Facebook Comments