Sunday 1st of March 2026 02:21:37 AM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Aug 2022 7:48 PM |   713 views

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गोरखपुर -संस्कृति विभाग, उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘स्वतंत्रता सप्ताह‘ एवं ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा निर्धारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आखिरी दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  15 अगस्त, 2022, दिन सोमवार को जनपद गोरखपुर के योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह के मिनी आडिटोरियम में  मुम्बई से पधारे सम्मानित भजन गायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए उत्कृष्ट भजन गायन की सुन्दर प्रस्तुति की गयी।

गुरू गोरक्षवाणी तथा ब्रह्म के ब्रह्माण्ड में नाथ योगी रम रहा जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुत की इसके उपरान्त साथ ही गोरखपुर के  रामज्ञान यादव ने फरूआही लोकनृत्य से समा बांधते हुए दर्शको को भरपूर आनन्दित किया।

सभी दर्शकों ने उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। दोनों कलाकारों को तिरंगा भेंट कर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र के प्रभारी द्वारा सम्मानित किया गया।

 

Facebook Comments