Sunday 1st of March 2026 04:13:39 AM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Aug 2022 12:30 PM |   831 views

11अगस्त से 15अगस्त तक योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह के मिनी आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

गोरखपुर -संस्कृति विभाग, उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘स्वतंत्रता सप्ताह‘ एवं ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ के अवसर पर 11 अगस्त, 2022, दिन गुरूवार को जनपद गोरखपुर के योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह के मिनी आडिटोरियम में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र के प्रभारी डाॅ0 मनोज कुमार गौतम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ विशिष्ट अतिथि  सुभाष चन्द्र चौधरी एवं राकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।

उक्त आडिटोरियम में पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोकगायक  गोपाल राय, बलिया ने अपने कलाकार दल के साथ देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम (लोकगीत) प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। सभी दर्शक एवं कलाकारों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र के प्रभारी एवं उप निदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर ने कहा कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार अत्यल्प समय होते हुए भी उक्त कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पादित कराया गया।

स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में  11अगस्त 2022 से 15अगस्त 2022 तक योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह के मिनी आडिटोरियम में निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा निम्नवत है –

1 -11 अगस्त 2022  गोपाल राय लोक गायक ,बलिया
2- 12 अगस्त 2022  अनुज मिश्र कथक, लखनऊ
3- राकेश उपाध्याय लोक गायक, गोरखपुर
4- 13 अगस्त 2022  राकेश श्रीवास्तव लोक गायक, गोरखपुर
5 -14 अगस्त 2022 बबिता शुक्ला लोक गायक ,गोरखपुर
6 -सूर्यांश बैण्ड, दिल्ली (ध्रुव इन्टरटेनमेन्ट, लखनऊ) बैंड दिल्ली
7- 15 अगस्त 2022  रामज्ञान फरूआही गोरखपुर
8 – ओम प्रकाश श्रीवास्तव भजन मुम्बई

Facebook Comments