Sunday 1st of March 2026 11:32:09 AM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Aug 2022 6:51 PM |   638 views

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी ने भी शपथ ग्रहण की

पटना- जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली जिनके नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने की संभावना है।

नीतीश (71) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

Facebook Comments