Sunday 1st of March 2026 08:01:11 AM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jul 2022 6:20 PM |   605 views

झारखंड की नई परियोजनाओं से पूर्वी भारत का विकास होगा: प्रधानमंत्री मोदी

देवघर (रांची)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के लिए देवघर में हवाई अड्डे सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन नई परियोजनाओं से पूर्वी भारत का विकास होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रेल, सड़क, हवाई मार्ग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास पिछले आठ वर्ष से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नए हवाई अड्डे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ हम काफी समय से देवघर हवाई अड्डे का सपना देख रहे थे। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और नए अवसर भी पैदा होंगे। मैं झारखंड के लोगों को बधाई देता हूं। इन नई परियोजनाओं से बिहार और पश्चिम बंगाल को भी फायदा होगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने दिन में झारखंड में करीब 16,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन नई परियोजनाओं से सम्पर्क बढ़ेगा और लोगों का जीवन भी आसान होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बोकारो-अंगुल गैस लाइन की शुरुआत से झारखंड और ओडिशा के 11 जिलों को फायदा होगा।

(भाषा)

Facebook Comments