Tuesday 20th of January 2026 01:18:48 AM

Breaking News
  • बीजेपी को मिला नया बॉस ,नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष |
  • कुलदीप सिंह सेंगर को फिर नहीं मिली राहत ,उन्नाव रेप पीडिता के पिता की मौत के मामले में सजा निलम्बित करने की याचिका ख़ारिज |
  • T-20 विश्व कप से बाहर हो सकता है बांग्लादेश|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jun 2022 6:39 PM |   484 views

नौकरी में सेवानिवृति एक अनिवार्य प्रक्रिया है- रोहित सिंह

देवरिया -आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में नगर पालिका परिषद् देवरिया के चार कर्मचारियों ( सुरेन्द्र सिंह , विनोद सिंह , सुरेन्द्र मिश्र और दिनेश चन्द्र ) की सेवानिवृति के अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया |

नगर पालिका परिषद् देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि” नौकरी में सेवानिवृति एक अनिवार्य प्रक्रिया है | जो नौकरी में आया है उसे एक न एक दिन अवश्य सेवानिवृत होना है |”

रोहित सिंह ने सेवानिवृत कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप नगर पालिका की अच्छी मीठी यादों को अपने साथ संजोये रखे और जीवन की दूसरी पाली में आप अपने परिवार और समाज के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करें |

इस कार्यक्रम में जयराम यादव ( सहायक अभियंता), परमानन्द मिश्र ( जलकल अभियंता ),दीपक पति तिवारी ( प्रभारी कर अधीक्षक ), विनय सिंह ( राजस्व निरीक्षक), मनोज कुमार, पवन मणि , कनक बिहारी कुशवाहा , सुभाष यादव कृष्ण मोहन कुशवाहा शिव प्रताप सिंह , अनिल मणि , मोहम्मद सादिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |   

Facebook Comments