Wednesday 4th of November 2026 02:01:07 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jun 2022 5:46 PM |   514 views

कल से 03 जुलाई तक चलेगा अभियान “रेस”

अमेठी -शासन के निर्देश पर जनपद में 29 जून से 03 जुलाई 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण, उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू ‘कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान “RACE” (Reduction, Awareness Circular (Solutions) & (Mass) Engagement ) आयोजित होगा।
 
मंगलवार को अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में अपर जिलाधिकारी न्यायिक आरके द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
 
बैठक में एडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल, बस अड्डे, बाजार, मॅण्डी, रेलवे लाईन व रेलवे स्टेशन, कार्यालय परिसरों, शैक्षिक संस्थानों के परिसरों, खाली पड़ी भूमि, घाट एवं नदी-नालों के किनारें इत्यादि स्थलों पर व्यापक जन सहयोग एवं राजकीय संसाधनों की सहायता से प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कराते हुए उसे ब्राण्ड ओनर्स एवं री-साईक्लर्स के माध्यम से निस्तारित कराया जाए। जिले भर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना।
 
एडीएम ने बताया कि “RACE” कार्यक्रम सम्पूर्ण ज़िले में प्रभावी रूप से चलाया जाये, जिसके
लिए सम्बन्धित नगर निकाय नोडल संस्था होंगी। अभियान में नगर निकायों द्वारा सफाई कर्मियों, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाईड, युवक मंगल दल, नागरिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, युवाओं, स्कूल-कालेजों, जनसामान्य आदि का सहयोग प्राप्त किया जाए।
 
जिले स्तर पर रूप-रेखा अनुसार “RACE” कार्यक्रम को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कराये जाने हेतु सम्बन्धित एडीएम/प्रभारी नगर निकाय नोडल अधिकारी होंगे, जिनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय/ग्रामीण की जिले स्तर पर उपलब्ध परामर्शदाताओं के माध्यम से जिले स्तर पर सम्पूर्ण अभियान का नियोजन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित कराया जायेगा।
 
रेस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों को लेकर उन्होंने बताया कि 29 जून 2022 को प्लास्टिक से मुक्त जीवन थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम की लांचिंग जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नगर निकाय स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध हेतु स्कूल, कार्यस्थल, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महाशपथ अभियान का आयोजन किया जाएगा। हॉटस्पॉट परिवहन केंद्र, रेलवे लाइन स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक कलेक्शन एवं महासफाई का आयोजन किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध प्रबंधन तथा विकल्पों पर स्कूलों और डब्ल्यू ए पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। 
 
30 जून 2022 को 3आरएस रिड्यूस, रियूज, री-साइकिल थीम के अंतर्गत प्लास्टिक के रोकथाम हेतु स्कूल, कार्यस्थल, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महा संपर्क अभियान का आयोजन किया जाएगा। हॉटस्पॉट, परिवहन केंद्र, रेलवे लाइन, स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक कलेक्शन एवं महा सफाई का आयोजन किया जाएगा। अनुपयोगी वस्तु से उपयोगी वस्तु बनाने हेतु अप-साइकिलिंग कार्य योजनाओं का आयोजन कार्यशाला में बनाई गई वस्तुओं को इको मेला का आयोजन कर प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
01 जुलाई 2022 को लांच ऑफ प्लास्टिक फ्री जोन थीम के अंतर्गत प्लास्टिक के रोकथाम हेतु कार्यक्रम किया जाएगा। 2 जुलाई 2022 को घाट है तो ठाट है थीम के अंतर्गत घाटो, तालाबों पर महा सफाई का आयोजन किया जाएगा। नालों व नालियों की साफ-सफाई की जाएगी। 
 
03 जुलाई 2022 को स्वच्छता से सम्मान के अंतर्गत इको मेला का आयोजन किया जाएगा। अनौपचारिक कचरा, संग्रहकर्ता, स्वयंसेवी संस्थानों, ग्रीन हीरोज की स्थापना की जाएगी।
 
 उन्होंने अवगत कराया कि 03 जुलाई 2022 को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस के शुभ अवसर पर राज्य स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट की समाधानों एवं सफल प्रयोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त किए जाने हेतु ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित कराई जाएगी।
 
बैठक के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Facebook Comments