Saturday 28th of February 2026 01:41:54 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jun 2022 6:16 PM |   473 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी – जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 23 जून 2022 को जनपद के क्षेत्र- मुसाफिरखाना के थाना –  बाजार शुकुल के अंतर्गत ग्राम – काजीपुर, नज़र अली का पुरवा में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 500 कि0ग्रा0 लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया।  इस कार्यवाही में  05 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया।

उक्त कार्यवाही में  आदित्य कुमार, प्रभारी आबकारी निरीक्षक, मुसाफिरखाना, व आबकारी स्टॉफ विनीत  कुमार, प्रेम शंकर शर्मा, अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, सर्वेश वर्मा,  बृजेश चंद्र पाण्डेय आबकारी सिपाही व सरकारी वाहन चालक   सम्मिलित रहे। साथ ही आबकारी दुकानों का निरीक्षण भी किया गया।

Facebook Comments