Saturday 28th of February 2026 10:15:10 PM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jun 2022 7:16 PM |   501 views

आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी- जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज वंदना केसरवानी, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4, तिलोई तथा हमराह स्टाफ  सभी प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही  एवम प्राइवेट वाहन द्वारा ग्राम पूरे सधान का पुरवा, लक्ष्मण का पुरवा एवम खैरहना थाना फुरसतगंज में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान  40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 03 मुकदमें दर्ज किये गए। मौके पर पाए गए  250 कि. ग्रा.लहन को नष्ट कर दिया गया।

साथ ही गाँव के लोगो को अवैध शराब पीने से हो ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर सूचना देने की अपील की गई।

Facebook Comments