Thursday 5th of November 2026 12:41:39 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jun 2022 6:22 PM |   730 views

सब रजिस्टार सहित 10 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

बलरामपुर -एडीएम राम अभिलाष द्वारा उप निबंधक कार्यालय, बलरामपुर तथा अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। एडीएम के निरीक्षण में स्वयं सब रजिस्टार सुशील कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले तथा निबंधक लिपिक बृजेश कुमार मौर्या भी अनुपस्थित मिले। परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।
 
इसी प्रकार अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड कार्यालय का निरीक्षण करने पर वहां पर तैनात 12 में से 08 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
 
अनुपस्थित कर्मचारियों में हनुमान प्रसाद वरिष्ठ सहायक, सुरेन्द्र मोहन त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, मो0 शफीक वरिष्ठ सहायक, प्रमोद कुमार कलहंस वरिष्ठ सहायक, राजेश कुमार वर्मा कनिष्ठ सहायक, दीपमाला पाठक कनिष्ठ सहायक, मिसबाहुल हक दफ्तरी तथा दुर्गा प्रसाद चपरासी अनुपस्थित मिले।
 
अधिशासी अभियंता वी0के0 त्रिपाठी के बारे में बताया गया कि वे जनपद गोण्डा लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 के पद पर कार्यरत हैं तथा बलरामपुर लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड का अतिरिक्त प्रभार उनके पास है, इसलिए वे प्रायः गोण्डा ही बैठते हैं। एडीएम ने बताया कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है।
Facebook Comments