Sunday 8th of November 2026 04:36:48 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 May 2022 5:34 PM |   1339 views

वरासत दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर लेखपाल को चार्जशीट

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वरासत दर्ज करने में लापरवाही के एक नए मामले में कार्रवाई करते हुए लेखपाल को चार्जशीट देने का निर्देश दिया है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 24 घन्टे के भीतर ही महिला का नाम वरासत में दर्ज हो गया है।
 
13 मई को जनता दर्शन में जिलाधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में भटनी के ग्राम बरसाथ निवासिनी श्वेता वर्मा ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में दिनांक 17/02/2021 को हुई थी। जिसके पश्चात वरासत में नाम दर्ज कराने के लिए उन्होंने सलेमपुर तहसील में आवेदन किया था। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने लेखपाल आशुतोष शुक्ला व मुंशी कमलेश पर धन लेने का आरोप लगाया। धन लेने के बाद भी लेखपाल वरासत दर्ज करने में हिला-हवाली कर रहा था।
 
जिलाधिकारी ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को वरासत में नाम दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आरोपी लेखपाल को चार्जशीट देने के साथ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश भी दिया।
 
डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर तैनात सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व सेवाभाव से करें। आमजन के आवेदनों का नियम सम्यक एवं समयबद्ध निस्तारण करें। यदि किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व भी ग्राम समाधान दिवस पर नौनियापट्टी में वरासत दर्ज करने के प्रकरण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल और कानूनगो के विरुद्ध कार्रवाई की थी।
Facebook Comments