Thursday 19th of November 2026 08:35:39 AM

Breaking News
  • शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्बर को स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित |
  • इफ्की 2026 में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार के लिए 5 वेब सीरीज नामांकित|
  • अखिलेश यादव ने गोरखपुर में किया रोड शो |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 May 2022 5:35 PM |   1085 views

सीएमओ ने विश्व नर्स दिवस के अवसर पर स्टाफ नर्सो को बुके भेंट कर दी शुभकामनाएं

संत कबीर नगर- विश्व नर्स दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्र विजय विश्वकर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुभारंभ के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में कार्यरत स्टाफ नर्सों जूही पांडे, कल्पना वर्मा, नीलम चौहान, मिथिलेश आदि को बुके भेंट कर उनके कार्य एवं उज्जवल भविष्य की प्रशंसा की।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा जगत में डॉक्टर एवं नर्स एक दूसरे के पूरक हैं, बिना स्टाफ नर्स के डॉक्टर अकेले सेवा नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्सो के सेवाभाव एवं समपर्ण से मरीजों की 50 प्रतिशत बीमारी कम हो जाती है। उन्होंने विश्व नर्स दिवस पर सभी स्टाफ नर्सों के कार्यों की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की सराहना कर सहयोग के लिए बधाई दिया।
 
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राम सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बार्न डिजीज डा0 बी पी पांडे, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, वीपीएम डॉ अभय त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे। 
Facebook Comments