Sunday 1st of March 2026 08:32:57 PM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Apr 2022 5:04 PM |   427 views

रामानंद मौर्या की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर 02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि उप जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया

देवरिया-गौरी बाजार से रुद्रपुर मार्ग पर गत दिवस हुई सडक दुर्घटना में रुद्रपुर निवासी रामानंद मौर्या की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की स्वीकृति हुई। स्वीकृत धनराशि 02 लाख का चेक आज उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय द्वारा दिवंगत की पत्नी विद्योत्मा मौर्या को प्रदान किया गया।

उन्होने दिवंगत के परिजनो को ढांढस बधाया तथा इस दुःख की घडी को सहने का सबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।  

Facebook Comments