Tuesday 13th of January 2026 01:14:06 PM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • आर सी पी सिंह की जदयू में होगी वापसी मकर संक्रांति के बाद ,बोले -नीतीश कुमार और हम एक ही हैं|
  • मकर संक्रांति पर योगी सरकार का बड़ा फैसला , 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Feb 2022 2:56 PM |   594 views

अंतर्राष्ट्रीय मातृृभाषा दिवस

 

अंतर्राष्ट्रीय  मातृृभाषा दिवस के आयोजन का शुभारम्भ 21 फरवरी 1999 को संयुक्तराष्ट्र संघ की संस्था यूनेस्को द्वारा किया गया था | यह एक सराहनीय पहल है  मातृृभाषाओं के प्रति | आजकल तेजी से  मातृृभाषाए या तो लुप्त हो रहीं हैं या लुप्त होने की कगार पर हैं |संयुक्तराष्ट्र संघ के अनुसार विश्व में 6000 भाषाए  हैं , जिसमे 43 भाषाएं लुप्त हो गई हैं | भारत में 193 भाषाएँ लुप्त होने की कगार पर हैं |

प्रत्येक जीव में भाव अभिव्यक्ति का गुण हैं | भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम ही भाषा हैं | मातृृभाषाए सांस्कृतिक निरन्तरता का सूत्र है |यह मानव के अतीत और वर्तमान को एक सूत्र में बांधती हैं | मातृृभाषाओ को संरक्षित करना ,सुरक्षित करना और सम्बंधित करना ही अंतर्राष्ट्रीय  मातृृभाषा दिवस का मूल उद्देश्य है |

मातृृभाषा से ही किसी व्यक्ति और समुदाय की पहचान बनती है | मातृृभाषाए ही हमारी साहित्यिक और कलात्मक अभिव्यक्ति की जरिया होतीं हैं | किसी भी जनगोष्ठी की मातृृभाषा का लुप्त होना उसके लिए दुर्भाग्य पूर्ण है | विश्व की सभी भाषाओँ की प्रति सम्मान रखने और उनको विकसित करने का संस्कार हम सभी लोगो में होना चाहिए |

 नरसिंह ( वरिष्ठ पत्रकार ) 

Facebook Comments