Saturday 28th of February 2026 04:44:50 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Feb 2022 6:09 PM |   929 views

सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

वाराणसी- सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट वाराणसी का तीसरा स्थापना दिवस चितईपुर कार्यालय परिसर सभागार में बड़े धूम धाम से मनाया गया।
 
मुख्य अतिथि चितई पुर थाना प्रभारी मो.मिर्जा रिजवान बेग ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित  करके कार्यक्रम की शुरुआत की। 
 
अतिथियों के माल्यार्पण एवं  स्वागत संबोधन के साथ ही पूरे  साल किए गए सेवा भाव का विवरण और आगामी वर्षों में क्या और करने हैं ,संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम जी ने विस्तार से सभागार में उपस्थित जन समूह के बीच पढ़ा।
 
अपने लक्ष्य पर जोर देते हुए राजीव गौतम ने कहा  कि अब संस्था को जरूरत है वृद्धा आश्रम  बनवाने की जिसके लिए सभी से और सरकार के सहयोग की अपेक्षा है।
 
सुप्रसिद्ध कलाकार संदीप मौर्या  द्वारा कत्थक नृत्य,और बालिकाओं से स्वागत गान  की प्रस्तुति के उपरांत स्थानीय गायक कलाकारों ने अपने सुर ताल से जो समा बांधा दर्शकों ने अपनी तालियां बजाकर  खूब सराहा ।
 
लोक गायक दीपक यादव,पृथ्वीराज मिर्जापुरी और शक्ति साईता की गायिकी अंत तक दर्शकों को बांधे रही। ज्योति केशरी द्वारा किया गया शिवार्पण कत्थक नृत्य ने सभागार को भक्ति मय बना दिया।
 
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किए गए  समर्पित  सेवाओं में विशिष्ट योगदान के  लिए समाज सेवियों को प्रसस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ.उमानाथ ने सब का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों से सुदामा फाउंडेशन को और आगे ले जाने की अपील की।
 
इस अवसर पर  सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम, संस्था की संस्थापिका  सुदामा देवी, राष्ट्रीय सलाहकार इंजीनियर राम नरेश “नरेश” के अलावा राजेश मिश्रा, डॉ.सुभाष चंद्रा, आई .ए  .जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास, रणजीत सिंह पटेल,मनीष श्रीवास्तव,संतोष सिंह, डॉ.अमर नाथ ,संजय श्रीवास्तव, काशी दीप के प्रधान संपादक डी डी सिंह,वरिष्ठ पत्रकार काली शंकर उपाध्याय और आशीष मोदनवाल ,कुमुद श्रीवास्तव,चंद्रावती नरेश,समाज सेवी,पत्रकार और साहित्यकार  आदि उपस्थित रहे।
 
 
Facebook Comments