Sunday 8th of November 2026 05:30:19 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2022 5:58 PM |   858 views

निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों को त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु जन सामान्य करें CVIGIL ऐप का प्रयोग

सुलतानपुर -मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ शमशाद हुसैन ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय कैम्पस के पुराने निर्वाचन कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ 09 जनवरी, 2022 से गतिमान है।
 
उन्होंने बताया कि इसौली, सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ व कादीपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किये गये नये  ऐप (नागरिक सतर्कता) ऐप पर की गयी शिकायत को मात्र 100 मिनट में निस्तारित होगा। 
 
इस ऐप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल गूगल प्ले स्टोर से CVIGIL  ऐप डाउनलोड कर सकता है। CVIGIL  उपयोग कर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्रायड एप्लीकेशन है।
 
इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़न दस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिये डीजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से आटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो अपलोड कर सकता है।
 
इस ऐप को कैमरा, अच्छे एन्टरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस वाली किसी भी एंड्रायड स्मार्ट फोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों में उन्हें तत्काल रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे रिटर्निंग आफिस कार्यालय में तत्काल जाने की जरूरत नहीं होगी। cVIGIL  ऐप, सतर्क नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष रिटर्निंग अधिकारी और फील्ड यूनिट (उड़न दस्तों) स्टेटिक निगरानी दलों के साथ जोड़ता है, जिससे एक तीव्र और सटीक रिपोर्टिंग, कार्यवाही और निगरानी होती है।
 
CVIGIL  ऐप  के माध्यम से शिकायत के लिये शिकायतकर्ता को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण करते हुए एक फोटो खीेचे या दो मिनट का एक वीडियो बनाये तथा शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख कराना होगा। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना स्वतः सम्बन्धित जिला नियंत्रण कक्ष पहुच जाती है, जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ता कुछ की मिनटों में घटना स्थल पर पहंुच जाएगा।
 
उड़नदस्ते द्वारा शिकायत स्थल पर पहुचंकर 30 मिनट के अन्दर निस्तारण कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजनी होती है यानी कुल 100 मिनट में शिकायत निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है।
 
इसके अतिरिक्त निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ में लगे दूरभाष नम्बर 05362-220540, 220541, 220542 व 220543 पर अपनी शिकायत अंकित करा सकते हैं, जिसका निस्तारण एक दिन में कर दिया जायेगा। 
Facebook Comments