Thursday 22nd of October 2026 01:51:44 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2022 9:48 AM |   1110 views

बाजार की शानदार शुरूआत, 60,000 अंक के पार हुआ सेंसेक्स

मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स ने बुधवार को 367 अंक मजबूत होकर 60,000 अंक के स्तर को फिर हासित कर लिया। यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ बैंक और वित्तीय शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 367.22 अंक यानी 0.61 प्रतिशत मजबूत होकर 60,223.15 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,925.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में बजाज फिनसर्व रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो और पावरग्रिड शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि जापान का निक्की लाभ में बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत फिसलकर 79.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,273.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Facebook Comments