Saturday 28th of February 2026 04:44:49 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Dec 2021 4:24 PM |   1240 views

8,9वां सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन सम्पन्न

नई दिल्ली- हम सब साथ साथ, दिल्ली द्वारा सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर इस बार कोरोना परिस्थितियों के चलते तीन दिवसीय 8,9वां सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन, प्रतिभा प्रदर्शन व सम्मान समारोह आभाषी रूप में 25 से 27 दिसम्बर,21 तक आकर्षक रूप में मनाया गया। इसमें देश-विदेश से विभिन्न कला क्षेत्रों की सौ से भी अधिक चयनित प्रतिभायें शामिल रहीं।
 
25 दिसम्बर,21 को पहला सत्र ज़ूम इंडिया न्यूज के दिल्ली स्थित कार्यालय में सामान्य औपचारिकताओं के बाद भाईचारा गीत व प्रतिभागियों के परिचय से प्रारंभ हुआ। इसमें देश, विदेश से चयनित प्रतिभाओं का एक-दूसरी प्रतिभाओं से ऑनलाइन परिचय कराया गया। इसके अलावा सायंकालीन सत्रों में परिचर्चा, लघुकथा और गैर हिंदी भाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
 
ऑनलाइन सत्र में नॉर्वे से  सुरेश चंद्र शुक्ल, दिल्ली से  विनोद बब्बर,  बलराम अग्रवाल, कनाडा से  सरन घई, कोटा से डा. रघुनाथ मिश्र और ग्वालियर से  प्रकाश सिंह निमराजे ने अतिथि के रूप में शामिल होकर समारोह को संबोधित किया।
 
मौके पर उपस्थित अतिथियों में सुधाकर पाठक, राखी बिष्ट, कनुप्रिया और प्रदीप आर्यन जी की पूरी कैमरा टीम शामिल थी। विभिन्न सत्रों के संयोजन में शामिल भारत के अन्य लोगों में  उमाशंकर मिश्र, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुषमा भंडारी, रीता सिंह और नेपाल से संगीता ठाकुर इस आयोजन में अभाषी रूप में शामिल रहीं।
 
अगले दिन हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन  अंजू मोटवानी (इंदौर) और कार्यक्रम संयोजक किशोर श्रीवास्तव के संचालन में सम्पन्न हुआ।
 
इस अवसर पर अतिथि के रूप में देश के प्रसिद्ध कवि  डा. सागर त्रिपाठी और प्रमोद कुमार कुश (मुम्बई) से उपस्थित थे। इस सत्र में विभिन्न स्थानों से शामिल कवियों ने अपनी बेहतरीन रचनाओं का पाठ करते हुए खूब समा बांधा।
 
अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग सत्र का बेहतरीन आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल, भूटान, शिकागो और भारत के कोने-कोने से शामिल गीत, नृत्य, अभिनय और योग के छोटे-बड़े कलाकारों ने अपने एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्र- मुग्ध कर दिया।
 
इस सत्र के अतिथियों में मुमताज़ अज़ीज़ नाज़ा (मुम्बई), नित्यानंद तिवारी और सुधा उपाध्याय (दिल्ली) उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक सत्र का अत्यंत मनभावन संचालन लखनऊ की कलाकार जया श्रीवास्तव और विद्या भूषण सोनी ने किया।
 
इस अवसर पर संयोजक मंडल की सदस्य आशा शर्मा (बीकानेर) के द्वारा स्व. गोवर्धन लाल चौमाल विशिष्ट कार्यक्रम सहयोगी पुरस्कार नेपाल की  संगीता ठाकुर और दिल्ली के पी. के. आर्यन को देने की घोषणा की गई।
Facebook Comments